आकर्षक ब्लॉग ग्रह, उपग्रह, और ब्रह्माण्ड विज्ञान के बारे में तक्षशिला और नालंदा विश्व विद्यालयों को अग्नि की भेंट कर वो कहते हैं तुम अज्ञानी होपश्चिम की शिक्षा को ही कल्याण का मार्ग समझाया जाता हैसत्य हम जानते हैंहमें यह नहीं, विश्व गुरु की शिक्षा चाहिए- तिलक संपादक युगदर्पण. 9911111611, 9999777358.

what's App no 9971065525


DD-Live YDMS दूरदर्पण विविध राष्ट्रीय अन्तरराष्ट्रीय विषयों पर दो दर्जन प्ले-सूची

https://www.youtube.com/channel/UCHK9opMlYUfj0yTI6XovOFg एवं

बिकाऊ मीडिया -व हमारा भविष्य

: : : क्या आप मानते हैं कि अपराध का महिमामंडन करते अश्लील, नकारात्मक 40 पृष्ठ के रद्दी समाचार; जिन्हे शीर्षक देख रद्दी में डाला जाता है। हमारी सोच, पठनीयता, चरित्र, चिंतन सहित भविष्य को नकारात्मकता देते हैं। फिर उसे केवल इसलिए लिया जाये, कि 40 पृष्ठ की रद्दी से क्रय मूल्य निकल आयेगा ? कभी इसका विचार किया है कि यह सब इस देश या हमारा अपना भविष्य रद्दी करता है? इसका एक ही विकल्प -सार्थक, सटीक, सुघड़, सुस्पष्ट व सकारात्मक राष्ट्रवादी मीडिया, YDMS, आइयें, इस के लिये संकल्प लें: शर्मनिरपेक्ष मैकालेवादी बिकाऊ मीडिया द्वारा समाज को भटकने से रोकें; जागते रहो, जगाते रहो।।: : नकारात्मक मीडिया के सकारात्मक विकल्प का सार्थक संकल्प - (विविध विषयों के 28 ब्लाग, 5 चेनल व अन्य सूत्र) की एक वैश्विक पहचान है। आप चाहें तो आप भी बन सकते हैं, इसके समर्थक, योगदानकर्ता, प्रचारक,Be a member -Supporter, contributor, promotional Team, युगदर्पण मीडिया समूह संपादक - तिलक.धन्यवाद YDMS. 9911111611: :

Thursday, July 7, 2016

दो वर्ष में शिक्षा में सुधार के प्रयास किए: स्मृति ईरानी

दो वर्ष में शिक्षा में सुधार के प्रयास किए: स्मृति ईरानी 

दो वर्ष में शिक्षा में सुधार के प्रयास किए: स्मृति ईरानीनदि तिलक। मानव संसाधन विकास मंत्रालय का प्रभार वापस लेकर कपड़ा मंत्रालय का दायित्व दिए जाने के एक दिन बाद आज स्मृति ईरानी ने कहा कि गत दो वर्ष में उनके प्रयास शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के रहे। उन्होंने देश की सेवा का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा। स्मृति ने अपने नए दायित्व के तहत कपड़ा एवं परिधान क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया। स्मृति ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘पिछले दो साल में मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सभी कदम छात्रों के लिए सीखने के अवसर बढ़ाने और शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने पर केंद्रित रहे हैं।’’ 
मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल के परिवर्तन में, स्मृति से मानव संसाधन विकास मंत्रालय के बदले उन्हें अब कपड़ा मंत्रालय सौंपा गया है। मानव संसाधन मंत्रालय का प्रभार प्रकाश जावड़ेकर को सौंपा गया है। कपड़ा राज्य मंत्री संतोष गंगवार को वित्त राज्य मंत्री बनाया गया है। स्मृति ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘मैं सभी के लिए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को यथार्थ में बदलने में सतत सहयोग देने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों का धन्यवाद करती हूं।’’ ‘‘मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने मुझे पहले मानव संसाधन विकास मंत्रालय में और अब कपड़ा मंत्रालय में देश की सेवा का अवसर दिया।’’ 
इसके बाद स्मृति ने गंगवार को कपड़ा मंत्रालय की सेवाओं में सुधार पर बधाई दी। गत माह, सरकार ने कपड़ा एवं परिधान क्षेत्र के लिए 6000 करोड़ रूपए के संकुल को स्वीकृति दी थी। उन्होंने कहा, ‘‘संतोष गंगवार जी को भारतीय कपड़ा मंत्रालय में उनके योगदान के लिए धन्यवाद और मेरे नये दायित्व के शुभारम्भ में उनकी ओर से सहयोग का आश्वासन दिए जाने पर भी उन्हें धन्यवाद।’’ स्मृति ने कहा, ‘‘हमारे देश के लिए अति महत्वपूर्ण कपड़ा एवं परिधान क्षेत्र को सशक्त करने के लिए कपड़ा मंत्रालय के अधिकारियों के साथ काम करने को लेकर आशान्वित हूं।’' 
हमें, यह मैकाले की नहीं, विश्वगुरु की शिक्षा चाहिए।
आओ, जड़ों से जुड़ें, मिलकर भविष्य उज्जवल बनायें।।- तिलक 

No comments: